नॉलेज का हिंदी में अर्थ ज्ञान होता है हम सब कुछ नया जानने के उत्सुक होते है और हमें जानने की भी कुछ प्रयास करना चाहिए। ज्ञान से ही हमारे शिक्षण में प्रभाव बढ़ता है और शिक्षित भी होते है। ज्ञान से तातपर्य मानव जाति की उस जानकारी से लिया जाता है जो उसे भौतिक जगत एवं आध्यात्मिक जगत के बारे में है। 'ज्ञान' शब्द 'ज्ञ' धातु से बना है जिसका अर्थ 'जानना' ,बोध,अनुभव एवं 'प्रकाश' से माना गया है। आसान शब्दो में कहा जाये तो किसी वस्तु के स्वरूप का,जैसा वह है,वैसा ही अनुभव या बोध होना ज्ञान है।